- जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने शौचालय निर्माण का किया घोषणा
- तहसील अध्यक्ष ने नए शराब दुकान नहीं खोलने का किया मांग
पाटन। स्थानीय साहू समाज पतोरा में भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई एवं भक्त माता कर्मा की आरती पूजा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा माता कर्मा जन्म से ही धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रणी थी। उन्होंने सबके कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दी। जिस समय समाज संकट में था उस समय उनकी तपस्या का प्रतिफल आज समाज को मिल रहा है। साहू समाज का संगठन क्षमता सबसे मजबूत संगठन है। संगठन क्षमता अगर सीखना है तो साहू समाज से सीखे। साहू समाज का बेटा नरेंद्र मोदी भारत के साथ पूरा विश्व में परचम लहरा रहा है। श्री बघेल ने साहू समाज की मांग पर ऊपरी तल में सभागार और अन्य मांग को पूरा करने का आश्वाशन दिया। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने मंच के माध्यम से प्रदेश सरकार से नए शराब दुकान नहीं खोलने की मांग किया। एवं 20 अप्रैल को अमलेश्वरडीह आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कर्मा जयंती में शामिल होने का ग्रामीणों को आमंत्रण दिया। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने साहू भवन में शौचालय निर्माण करने की मांग को पूरा करने की घोषणा किया। कार्यक्रम को पूर्व तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग राकेश ठाकुर, महासचिव खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, हरिशंकर साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण स्थानीय अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने दिया।मंच संचालन गोपेश साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन पोषेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, सरिता साहू, किशन हिरवानी, सरपंच भुनेश्वर साहू,शशिभूषण साहू,उषा साहू,अंजिता साहू,अर्जुन साहू,सुकेश्वर साहू,प्रेमलता साहू, रूपेंद्र साहू, गैंदलाल साहू,नरेश श्रीवास,धनंजय साहू,देवचरण कौशल, करण साहू,तनुजा साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।
