मर्रा में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत…दूसरा घायल

पाटन। विकासखंड पाटन के सड़कों में आए दिन सड़क हादसा अब आम बात हो गई है। आज दोपहर ग्राम मर्रा में सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोदल के दो व्यक्ति गोबर कंडा भरकर धूमा से मर्रा की तरफ आ रहे रहा थे तभी अचानक मर्रा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर में सवार दोनों लोग दब गए। एक को किसी तरह बाहर निकाला गया। दूसरे को निकालने के लिए हाइड्रा की मदद लेने पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *