जामगांव आर। विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल 2025 बुधवार को जैन श्री संघ जामगांव आर द्वारा भगवान मल्लीनाथ मंदिर दरबार में महामंत्र नवकार का सामूहिक जाप आयोजित किया गया।सुशीला रेखा प्रज्ञा बैद ने सामयिक विधि में आसन ग्रहण कर जाप किए। इसके पूर्व प्रतिदिन की पूजा विधि विधान मंदिर में जैन श्री संघ ने पूर्ण कर ली थी।नवकार महामंत्र 8 बजे प्रारंभ करने के पहले श्री संघ ने उव्वसंगग़हरम पाठ पूर्ण कर महामंत्र का जाप प्रारंभ किए। और जाप पूर्ण होने के बाद मेरे झोपडी के भाग खुल जाएंगे वीर आयेंगे,,,स्तवन के साथ जयकारा करते हुए आयोजन का अतीत अंकन किया गया।जामगांव आर में इन्होंने किया विश्व शांति के लिए जाप,,,,श्रीमती लक्ष्मी रेखा आशीष बैद सुरेश सुशीला जैन प्रेमचंद सुनीता अभिषेक चौरड़िया शीतल जैन प्रज्ञा बैद आसकरण निर्मला गोलछा आदि ने नवकार महामंत्र जाप कर विश्व शांति का मंगल भावना प्रगट किए।नवकार महामंत्र लोक परलोक साधक अदभुत महामंत्र है,,,जैन श्री संघ के प्रेमचंद चौरड़िया आसकरण गोलछा सुरेश बैद सदस्यों ने बताया कि नवकार महामंत्र गुण वाचक मंत्र है।यह मंत्र किसी जाति धर्म में बंध कर नहीं है। किसी भी जाति धर्म के साधक साधना के क्रम में अरिहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय साधु में किसी भी में अपने आप को साध लिया हो तो उन्हें पूरे लोक परलोक में नमस्कार प्रणाम करने का यह महामंत्र है।उल्लेखनीय है कि साधक भी जब इस मंत्र का उच्चारण करते है तो स्वयं के द्वारा स्वयं को नमन भी हो जाता है।यह अदभुत मंत्र है।जैन दर्शन के अतीत इतिहास में नवकार महामंत्र के अनेकों साधक साधना में लीन होकर परम गति को प्राप्त कर चुके है।
विश्व शांति के लिए जामगांव आर में हुआ नवकार महामंत्र सामूहिक जाप
