सुशासन तिहार से आम जनता की समस्या का निदान होगा-चंद्रिका साहू

पाटन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार प्रदेश के साथ जिले में भी सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण की शुरूवात आज से हुई है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। उक्त बातें तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू ने कही।

मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, रोजगार सहायिका रूखमणी कुर्रे, बेदराम,केशव साहू,रोहित बन, टीकेशवरी साहू, शांति साहू, गोलु सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *