केसरा में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई

  • हम सब सनातनी,लेकिन भाजपा सनातन के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रही है…अशोक साहू
  • पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू शोभायात्रा में हुए शामिल

रानीतराई।रामनवमी महापर्व के पावन अवसर पर जय श्रीराम युवा संगठन केसरा के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा हनुमान मंदिर बाजार चौक से ग्राम भ्रमण किया गया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप,दिनेश साहू सदस्य जप,डॉ.ईश्वर निषाद सरपंच,बसंत सिन्हा उपसरपंच,गजानंद सिन्हा पूर्व जप,तेजराम सिन्हा ने
सियारामचंद्र,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना कर किए।
पूर्व उपाध्यक्ष श्री साहू ने श्री सियारामचंद्र जी हम सबके आराध्य है।युवाओं का उत्साह रामनवमी महापर्व में प्रेम,भक्ति,समर्पण,सहिष्णुता को दर्शाता है।छत्तीसगढ़ में भांचाराम के प्रति आपार आस्था,विश्वास इस बात का परिचायक है। हम सब सनातनी,लेकिन भाजपा सनातन के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रही है।
इस अवसर पर मां कल्याणी धूमाल पार्टी में रामभक्त नाच गान के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किए।मौके पर मनहरण सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,टिकेंद्र सिन्हा,दीपक साहू,जागेश्वर सेन,टेमन सिन्हा,नंदलाल निषाद,जितेंद्र सिन्हा,नोमन्त सिन्हा,लक्की सिन्हा,सागर सिन्हा,शेखर सिन्हा,अशोक सिन्हा युवा संगठन के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *