पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला बटंग विकासखंड पाटन की छात्रा पायल सेन का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच गेंदु राम वर्मा उपसरपंच महेश्वरी वर्मा संकुल प्राचार्य संजय दास कर, प्रधान पाठक कृष्ण कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक बृजेश कुमार तिलकिया, स्वयंसेवी शिक्षिका हर्षा प्रियंका ,गायत्री,एवं विनीता,भुनेश्वर शर्मा ने कुमारी पायल को बधाई दिए एवं उपहार भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छविराम यादव की भी उपस्थित रही उनके द्वारा भी छात्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मकसूदन निषाद, मीना चौहान, कल्याणी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
शासकीय प्राथमिक शाला बटंग की छात्रा पायल का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
