पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश पँचायत सचिव संघ के आह्वान पर जनपद पंचायत पाटन के समस्त पंचायत सचिव 18 मार्च से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है। पँचायत सचिवो की मांग शासकीयकरण भारतीय जनता पार्टी के जन घोषणा पत्र में शामिल है व घोषणा के अनुरूप विधान सभा सत्र के बजट में शामिल नही करने के कारण क्षुब्ध व आक्रोशित है।
पंचायत सचिवों ने पाटन में आंदोलन स्थल में भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती के अवसर पर मां कर्मा की जयंती मनाई गई एवं पूजा अर्चना कर हवन करके शासन प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किए।
