सामूहिक आदर्श विवाह स्थल का साहू समाज के पदाधिकारियों ने किया भूमिपूजन


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के ग्राम डीह 19 एवं 20 अप्रैल को तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया है। आयोजन की तैयारी को लेकर पाटन तहसील के सभी 99 इकाइयों में बैठक जारी है।
रविवार को अमलेश्वर डीह में कार्यक्रम की तैयारी एवं कार्य विभाजन के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल का सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा भूमिपूजन किया गया। मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू,खेमलाल साहू,,नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू,मोहन साहू,किशन हिरवानी,सरिता साहू,गायत्री साहू,कल्याण साहू, टीका राम साहू, कृष्ण कुमार साहू,गीता साहू, दुलारी साहू, सुखदेव साहू,रामनारायण साहू,डोमन लाल साहू, जय साहू, ताम्रध्वज साहू,दिगेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *