पंचायत सचिव को हटाए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण पहुंचे जनपद कार्यालय पाटन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन द्वारा गुरुवार को 11 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत मुड़पार में पदस्थ पंचायत सचिव मनीष कुमार चतुर्वेदी का स्थानान्तरण ग्राम खर्रा में किया गया है। वही ग्राम पंचायत खर्रा के सचिव विष्णु प्रसाद सिन्हा को मुड़पार में स्थनान्तरण किया गया। जिसका विरोध का ग्राम पंचायत और ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
विष्णु सिन्हा के कारण मुड़पार का विकास नही हुआ

गौरतलब हो कि पंचायत सचिव विष्णु सिन्हा पूर्व में ग्राम पंचायत महकाकला में पदस्थ थे उस समय ग्राम मुड़पार आश्रित ग्राम था। उस दरमियान उनके द्वारा ग्राम मुड़पार के साथ हमेशा उपेक्षा किया गया। जिसके कारण से ग्राम मुड़पार का विकास नही हो पाया। उसी सचिव का पदस्थापना मुड़पार में किये जाने से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों एवं 103 ग्रामीणों ने लिखित आवेदन शनिवार को जिला पंचायत सीईओ दुर्ग एवं जनपद पंचायत सीईओ पाटन को आवेदन देकर मांग किया है कि मनीष चतुर्वेदी का स्थनन्तरण नही किया जाए।

विष्णु सिन्हा की नियुक्ति पर पंच, सरपंच देंगे इस्तीफा
ग्राम पंचायत मुड़पार के नवनिर्वाचित सरपंच किशन लाल भारती, पंच लोचन यादव,मिथलेश यादव, खिलावन प्रसाद,ओमकार लाल, ममता यादव,ज्योति बालकिशोर, सावित्री बंजारे ने कहा कि विष्णु सिन्हा को मुड़पार पंचायत में नियुक्त करने पर सरपंच सहित पंचगण इस्तीफा देंगे। सीईओ से निवेदन किया गया कि वर्तमान सचिव मनीष चतुर्वेदी को ही पदस्थ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *