यात्री प्रतीक्षालय एवं सी.सी. रोड की स्वीकृति देने के लिए सांसद विजय बघेल का हार्दिक आभार : आशीष

पाटन। ग्राम पंचायत दरबार मोखली में 5 लाख रूपये राशि के सी.सी. रोड एवं 4.15 लाख रूपये के यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सांसद बघेल के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा ,तथा गांव मे विकास की गति और तेज गति से हो पाएगी इस स्वीकृति को लेकर ग्राम पंचायत दरबार मोखली के युवा सरपंच आशीष बंछोर के साथ साथ पंचगण एवं ग्रामीण रामचंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, जितेंद्र चन्द्रवंशी , टिकेश्वरी बाबा जांगड़े, रमशीला ललित नायक, पूरण बर्छिहा, देवधर यादव , भास्कर वर्मा , आकाश कामड़े, नेमसिंग धीवर, रमेश बंछोर एवं अन्य लोगो ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *