रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों केअर्जित अवकाश नगदीकरण और सी पी एफ की राशि 24 मार्च के पूर्व स्वीकृति की प्रत्याशा में भुगतान की जाय – प्रदीप मिश्र

छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थराम यादव जी ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण सेवानिवृत होने के उपरांत अपने ही सी पी एफ राशि एक एक पैसे जोड़ जोड़ कर जमा करता है कि उक्त जमा पैसे से मकान और बच्चो की शादियाँ आदि पर वह खर्च कर अपना दायित्व निभा सके l

छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति निवेदन / मांग करती है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी को विश्वविद्यालय स्तर के उसके सी पी एफ और अर्जित अवकाश नगदीकरण राशि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी को उसी माह के अंतिम कार्य दिवस / सेवानिवृति दिवस को भुगतान चेक से / उसके खाते में ऑनलाइन किया जाए

अन्यथा 3 – 4 माह तक भुगतान लंबित करने वाले अधिकारी कर्मचारी से सी पी एफ में मिलने वाली ब्याज राशि यथा 8% से 9% की राशि के साथ मय ब्याज सेवानिवृत कर्मचारी को वसूल कर भुगतान किया जाये l ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी कर्मचारी ऐसे प्रकरण के भुगतान में लापरवाही ना करे l सेवानिवृत कर्मचारी को अपने ही पैसे लेने के लिए वि वि के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियो से अनुनय विनय करते हुए चक्कर लगाने की नौबत ना आए

बैठक में निम्न कर्मचारीगण उपस्थित हुए जिसमें सर्व प्रथम प्रदीप मिश्र, तीर्थराम यादव, डा रामानुज शर्मा, बी यस राजपूत, अशोक पाठक, बसंत औसर , हरीश पांडे, राजेंद्र औसर, रूप चंद साहू, बी डी मालवीय, प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, अभय राम साहू,गणेश राम यादव, अलख राम साहू , लक्ष्मी नारायण तिवारी, सोनसाय ठाकुर , कुबेर, हिरण सोना उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *