प्राथमिक शाला चुनकट्टा द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच,उपसरपंच एवं पंचगणों का किया गया स्वागत


पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा में प्रधान पाठक, शिक्षक एवं एसएमसी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और पंचगणों का साल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ के माध्यम से स्वागत किया गया जिसमें सरपंच रोशनी सोनू राय एवं उपसरपंच अजय सिंह राजपूत ने शाला की विकास में हर संभव सहायता करने की बात कही और शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों और रसोइयों को साड़ी देकर सम्मानित किया एवं बच्चों को मिठाई वितरित किया ।
प्रधान पाठक श्रीमती धनेश्वरी बंजारे ने स्कूल की बेहतर विकास और बच्चों को शाला से जोड़कर रखने के लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद और कृतज्ञता जाहिर की।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष नरसिंह साहू, समाज सेवक सोनू राय, विधायक प्रतिनिधि राधेलाल सोनवानी, मिथलेश बंजारे, छत्रपाल सिंह राजपूत, रजनी ठाकुर ,रूपेश ठाकुर ,हेमा जोशी , सुरुज बाई बंजारे, राजेंद्र बंजारे, माया जोशी, नीतू कोसले, अरुण जांगड़े, दसमत बंजारे, रीना मानिकपुरी, आशा सिंह राजपूत, आरती कोसले , सरस्वती वर्मा, कविता देवांगन,राधिका साहू, सुधरा सोनवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *