पाटन के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध रेत खनन पर रोक लगाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पाटन। युवा कांग्रेस पाटन द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने की मांग लेकर अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत उफरा में आधी रात को मशीन लगाकर खारून नदी से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। बड़ी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसी बड़ी दुर्घटना के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदारी होगी। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *