प्रति माह पुष्य नक्षत्र के दिन आयुर्वेद औषधालय में कराया जाएगा स्वर्ण प्रासन्न संस्कार, 0 से 6 वर्ष के बच्चे होंगे लाभान्वित


पाटन। जिला आयुष अधिकारी जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंसुली में स्वर्ण प्रशान संस्कार का शुभारंभ किया गया। जो कि अब प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र के दिन आयोजित होगा जिसमें 0 से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चे लाभान्वित होंगे।प्रथम चरण में शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंसुली के द्वारा यह संस्कार 0 से 5 वर्षों तक के बच्चों के लिए आयोजित कराई जाएगी।स्वर्ण प्रशान के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ नम्रता यादव ने बताया कि यह आयुर्वेद में वर्णित संस्कार है जिसमें स्वर्ण भस्म, शहद और ब्राम्ही घृत के संयोग से निर्मित औषधि के ड्रॉप बच्चों को पिलाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक है तथा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।इस कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्वाचित सरपंच महोदया श्रीमती भगवती मुकेश हिरवानी के द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करके किया गया। तत्पश्चात सरपंच महोदया ने सभी बच्चों की आरती उतारी एवं तिलक लगाई । फिर डॉ नम्रता यादव के द्वारा सभी बच्चों का वजन करके स्वर्ण प्रशान ड्रॉप पिलाया गया। इस कार्यक्रम में श्री आशीष सिंग, फार्मासिस्ट, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंसुली, श्रीमती खिलेश्वरी निषाद योग प्रशिक्षक, ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री हेमंत साहू जी, एवं श्री चोवा राम चंद्राकर जी समेत सभी बच्चों के माता पिता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुल 125 बच्चे लाभान्वित हुए ।यह सुविधा आज से पहले तक दुर्ग जिला में केवल आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग, आयुष विंग जिला चिकित्सालय दुर्ग, एवं स्पेशियलिटी क्लीनिक भिलाई 3 में उपलब्ध थी। ग्रामीण स्तर पर इस संस्कार का आयोजन जिले सर्वप्रथम शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंसुली में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *