यादव ठेठवार समाज का सामाजिक समरसता यात्रा 22 मार्च से


पाटन। यादव समाज द्वारा सामाजिक समरसता मध्यप्रदेश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रहा है। यात्रा में शामिल होने के लिए स्वजातीय जन पंजीयन करा रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के सलाहकार बलराम यादव ने बताया कि महादेव घाट रायपुरा ठेठवार भवन से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यात्रा धमधाराज, खैरागढ़ राज पांडादाह राज,लांजी राज, भेड़ाघाट,कनिया चिल्फीघाटी कवर्धा राज,कवर्धा,गंडई , बेमेतरा में यात्रा का समापन होगा।
नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव ने बताया कि सामाजिक समरसता यात्रा तीसरा वर्ष में प्रवेश कर रही है।यादव ठेठवार समाज को छत्तीसगढ़ प्रांत में प्रथम सामाजिक यात्रा निकालने वाला समाज का गौरव प्राप्त हुआ है।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक गतिशीलता, भाई चारा,प्रेमभाव बढ़ाना ,समाज में समभाव की भावना जागृत करना , दूरस्थ अंचलों में निवासरत स्वजातीय जनों का दर्शन ,आशिवार्द लेना, आपसी सौहार्द्र, जीवन शैली,अचार -विचार रहन -सहन , सांस्कृतिक, परस्पर व सहयोग की भावना जागृत करना,सामाज के आर्थिक स्थिति व भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करना है।
यात्रा के प्रभारी परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष,हरिश यादव प्रदेश प्रभारी, समलिया यादव, अनुशासन प्रभारी – रामसिंह यादव प्रदेश संरक्षक, बलराम यादव प्रदेश सलाहकार
यात्रा के संयोजक – नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव, सहसंयोजक पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,बसंत यादव प्रदेश संगठनमंत्री एवं युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी गण एवं सामाजिक जनों के सहयोग से यात्रा आयोजित किया जा रहा है। यात्रा में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा से स्वजातीय जन शामिल हो रहे हैं। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जायेगा एवं सामाजिक सभा आयोजित किया जायेगा।हरीश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ,,समलिया यादव प्रदेश महासचिव महासभा , रामसिंह यादव प्रदेश संरक्षक परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष , नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ, पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष, नवीन यदु,राम जीवन यदु हरिराम यदु,पवन यादव,खेलावन सालिकराम बृजलाल बिसालिक शोभाराम यादव, प्रहलाद यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,पेखन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि नारायण यदु प्रदेश उपाध्यक्ष,संतोष यदु अध्यक्ष रायपुर राज , रमेश यदु पुरानी बस्ती रायपुर, गौकरण यदु वरिष्ठ सामाज सेवी , तुलेश्वर यादव अध्यक्ष सिरपुर राज,कृष्ण कुमार यादव सचिव सिरपुर राज,जगदेव, सीताराम यदु,मन्नू लाल अहिर,मुन्ना अहिर शिवचरण भोजराम अहिर,सुखन,अमित अहिर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उड़ीसा, सत्यवान यादव,याद राम संत कुमार अहिर सहित सामाजिक जन यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *