खबर हेमंत तिवारी
राजिम/उप सरपंच का चुनाव संपन्न हो गया सभी ग्राम पंचायत में कहीं निर्विरोध तो कहीं मतदान के माध्यम से उपसरपंचों ने जीत दर्ज की इसी कड़ी में विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रवेली में युवा भाजपा नेता 23 वर्षीय पुखराज साहू ने भी अपने राजनीति का पहला कदम पंच के रूप में निर्वाचित होकर रखा तो दूसरा कदम उप सरपंच के रूप में बन कर दिखाया है। 23 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखे पुखराज को आगे उसके भविष्य की शुभकामना देते हुए भाजपा नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राम पंचायत में उपसरपंच के लिए दो प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किए थे जिसमें विपक्षी महिला प्रत्याशी को 03 मत प्राप्त हुए। तो वहीं पुखराज साहू को 08 पंचों ने अपना मत देकर विश्वास जताया और इस तरह ग्राम पंचायत में 10 वार्ड पंच सहित सरपंच मिलाकर कुल 11 मतों में 08 मत प्राप्त कर विजय हासिल हुआ। जिस पर ग्रामीणों सहित घर, परिवार दोस्त, यार और भाजपा नेताओं ने बधाई दी,
