आगामी रामनवमी बहुत शानदार और जानदार होगा-नितेश तिवारी


पाटन। श्री राम जी की सेना समिति पाटन विधानसभा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष रामनवमी का पर्व बड़े जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा…. यह पर्व आगामी 6 अप्रैल को मानया जाएगा….. समिति के सदस्य नितेश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है,जिसमें भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा…… सभी पाटन की जनता एवं श्री राम जी की सेना समिति के सभी सदस्यों का सहयोग प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मिलेगा…. यही आशा और विश्वास के साथ प्रति वर्ष यह कार्यक्रम भव्यता की ओर अग्रसर है…. इस वर्ष भी पाटन विधानसभा के अंतर्गत लगभग 20 गाँव से श्री राम भक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *