ग्राम करसा में आगजनी से 40 एकड़ की पैरा जलकर राख

पाटन। विकास खंड पाटन के ग्राम करसा में आज हुए आगजनी से खलिहान में रखे पैरा जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला तालाब खार में आज आगजनी हो गई जिसके कारण किसान रामचंद्र भोला साहू के10 एकड़, पुरुषोत्तम तिवारी 2 एकड़,कांशी राम साहू 2 एकड़,आशुतोष तिवारी 3 एकड़,टीकम चंद साहू 1 एकड़ की पैरा जलकर राख हो गया। किसी तरह से मनहरण तिवारी और भोला राम साहू ने अपना एक एक पैरावट बचा लिया।

किसानों कहना है कि शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में रखे पैरावट में फैल गई। और देखते ही देखते खलिहानों में रखे पैरा जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *