आईटीआई ग्राउंड में लगेगा सब्जी मार्केट, कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक पावर हाउस सब्जी मार्केट रहेगा बंद

भिलाई नगर। आगामी आदेश पर्यंत तक पावर हाउस स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस सब्जी और फल मार्केट बंद रहेगी। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने मार्केट को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। पावर हाउस के सब्जी मार्केट के लिए आईटीआई ग्राउंड का चयन किया है। फल के लिए छावनी थाना परिसर के पीछे की जगह को चिन्हित किया गया है। शनिवार से दोनों मार्केट चिन्हित स्थल पर लगेगी। निगम प्रशासन ने कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार सब्जी मार्केट की व्यवस्था में बदलाव किया गया है ! जोन-3 की आयुक्त प्रीति सिंह ने बताया कि कलेक्टर डॉ भुरे लाॅकडाउन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पावर हाउस सब्जी मार्केट पहुंचे थे। जहां रोड के दोनों तरफ फुटकर व थोक सब्जी विक्रेता पसरा लगाकर बैठे हुए थे। वहीं हाथ ठेला में फुटकर व्यापारी फल बेच रहे थे। इससे दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ की स्थिति बन रही थी। संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस सब्जी मार्केट और फल की दुकानों को खुले मैदान में लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *