उतई: 66 लाख का चेक दिखाकर धोखे से चार एकड़ कृषि भूमि का रजिस्ट्री करवाने वाले आरोपी गिरफ्तार

उतई। थाना अंतर्गत ग्राम परेवाडीह निवासी पुनीत राम निषाद पिता बुडगा निषाद उम्र 65 वर्ष द्वारा लिखित शिकायत किया गया था कि उनके स्वामित्व के भूमि ग्राम परेवाडीह प.ह.न. 66 में खसरा क्रमांक 123/1 रकबा 1.60 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुल 66 लाख रुपये में कमलनाथ राजभर को 20 फरवरी 2020 को रजिस्ट्री किया था। उक्त रकम को चेक के माध्यम से पुनितराम के खाते में ट्रांसफर किया जाना था। लेकिन आरोपी गण कमलनाथ राजभर एवं विशाल सोनी द्वारा एक्सिस बैंक का चेक दिखाकर धोखे से जमीन का रजिस्ट्री करवा लिया गया। उतई पुलिस द्वारा मामले का विवेचना करने पर आरोपीगणों के द्वारा पीड़ित के साथ धोखाधड़ी करना पाए जाने पर 23 जुलाई 2020 को धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के आदेशानुसार एएसपी ग्रामीण लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आकाश राव गिरपुन्जे के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उतई सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया गया। जिस पर आरोपी कमलनाथ राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना बताया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी कमलनाथ राजभर पिता रूदल राम राजभर उम्र 48 वर्ष क्वा. 13 एफ, सड़क38 सेक्टर 07 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाह में थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया, सहा.उपनिरीक्षक राजेशमणी, आरक्षक गिरधर वर्मा, घनिता साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *