छुरा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हुआ संपन्न भाजपा समर्पित नेताओं ने फिर जीत हासिल की

खबर हेमंत तिवारी

छुरा।नगर पंचायत चुनाव होने के बाद प्रदेश में त्रिस्तरीय होने वाले चुनाव आज संपन्न हुए सर्वप्रथम जिला पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायत के चुनाव निपटने के साथ ही आज पूरा जनपद जनपद पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विभिन्न प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी की इससे पूर्व चाहे वह जिला पंचायत हो या फिर जनपद सदस्यों में ज्यादातर भाजपा समर्थित विजय होकर आए हैं इसका प्रमुख वजह रहा है कि भाजपा समर्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जितने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए अपने प्रत्याशी को जिताने में सफल हुए हैं

जिसका ताजा उदाहरण जनपद पंचायत चुनाव में देखने को मिला वही आज जनपद चुनाव में भाजपा पार्टी शुरू से ही हावी रहे भाजपा प्रत्याशी के रूप में मीरा ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से रुक्मणी ध्रुव दावेदारी की जिसमें 11 वोट भाजपा समर्थित मीरा ठाकुर को मिला वहीं कांग्रेस समर्थित रुक्मणी ध्रुव को भी 11 मत प्राप्त हुए दोनों प्रत्याशी को बराबर बराबर मत मिला जिसमें जनपद पंचायत द्वारा लाट निकाला गया एवं अंततः मीरा ठाकुर ने विपक्ष प्रत्याशी को मात देकर जनपद पंचायत में अपना आधिपत्य जमाया इसी कड़ी में जनपद अध्यक्ष पद निर्वाचित होने के बाद जनपद उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी अवध राम साहू एवं पंकज निर्मलकर के अलावा कुलेश्वर सोनवानी ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया इस उपाध्यक्ष पद हेतु दिग्गजों ने भी अपना किस्मत अजमाया उक्त उपाध्यक्ष पद हेतु जनपद सदस्यों ने अपनी अपनी पसंद के अनुसार वोट डाली जनपद उपाध्यक्ष पद हेतु गणना के बाद सबसे ज्यादा बहुमत कुलेश्वर सोनवानी को 11 वोट उनके पक्ष में मिला दूसरा स्थान पंकज निर्मलकर को 10 वोट प्राप्त हुए एवं दूसरे स्थान पर रहे तथा तीसरे स्थान पर मात्र एक वोट से अवध राम साहू को संतोष होना पड़ा इसी तरह कुलेश्वर सोनवानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को क्रास करते हुए उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

चुनाव होने के बाद जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के समर्थकों ने आतिशबाजी कर हर्षो उल्लास के साथ नगर मुख्यालय में खुशियां जाहिर की जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर के निर्वाचित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया गया एवं वही जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी को भी फूल माला पहना कर बधाई देकर खुशियां जाहिर की इसी कड़ी में वर्तमान सांसद रूप कुमारी चौधरी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू वर्तमान विधायक रोहित साहू के साथ-साथ समाज सेवी मनोज पटेल ने शुभकामनाएं दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *