सेलूद के नव निर्वाचित सरपंच व पंच माँ बम्लेश्वरी की शरण में

  • ग्राम पंचायत सेलूद में 3 मार्च दिन सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

सेलुद। पाटन ब्लाक के सबसे बड़े व जागरुक गाँव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसे ही सम्पन्न हुआ ।पंच सरपंच जनपद जिला जितने वाले प्रत्याशी अपने पार्टी के बड़े नेताओ से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब देवी देवताओं की शरण में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। आज उसी कड़ी में सेलुद पंचायत के सभी कांग्रेस समर्थित 12 पंच व सरपंच शपथ ग्रहण के पहले डोगरगढ स्थित माँ बम्लेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे ।ग्राम सेलुद के नव निर्वाचित सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे ने कहा कि भगवान की पुजा अर्चना के साथ ही हम लोगों ने चुनाव प्रचार की शुरुआत किये थे और आज सभी जितने वाले प्रत्याशीयो को ग्राम सेलुद के मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो गाँव के सभी देवी देवताओं के पुजा अर्चना करने के बाद सभी एक साथ माँ बम्लेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त करने आये । माँ से हम लोगों ने प्रार्थना किया कि जनता ने हमे जिस आशा व अपेक्षाओं के साथ चुना है हम उनके आशा अपेक्षाओं पर खरे उतर सके ऐसा हमें आशीर्वाद प्रदान करो माँ । इस अवसर पर प्रमुख रुप ग्राम सेलुद के कांग्रेस समर्थित नव निर्वाचित सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे पंच ‘योगेश चंदेल, रवि पटेल, धनंजय साहू, राकेश साहू,देवला साहू, भुनेश्वरी साहू, सुभाष बंछोर, रमेश कश्यप,होमिन खोईलन बारले,करण धनकर, इंद्राणी वर्मा साथ ही जयश्री वर्मा, सत्यभामा बंछोर, त्रिभुवन यदु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *