तीन सूत्रीय मांग को लेकर ड्राईवर एसोसिऐशन करेंगे पैदल मार्च

दुर्ग। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन शाखा ऑल ड्राईवर एसोसिऐशन द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। दुर्ग के जिला अध्यक्ष नागराज साहू ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन के बारे में बताया कि तीन सूत्रीय मांग जिसमें 1. ड्राईवर आयोग 2. ड्राइवर दिवस एवं 3. ड्राईवर वेलफेयर बोर्ड का गठन. किए जाने को लेकर पद यात्रा निकाली जाएगी ड्राइवर साथी लगभग 2450 किमी पैदल मार्च करते हुए रायपुर माना तूता धरना स्थल पर पहुंचेगी।

उन्होंने कहा आज तक किसी ने सारथी समाज के बारे मे नहीं सोचा इसलिए सारथी समाज को जगाने हेतु कार्य कर रहे हैं। हम सभी सारथी भाइयों को शामिल होने की अपील कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *