अरसनारा के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचगनों ने सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर लिया आशीर्वाद

पाटन। विधानसभा के ग्राम अरसनारा के नवनिर्वाचित सरपंच ,पंचगण एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठजनों ने आज सांसद विजय बघेल जी के निवास सेक्टर 05 में उपस्थित होकर सौजन्य भेंट मुलाक़ात कर सादर आभार प्रगट किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सरपंच खिलेश्वरी सोनू साहू एवं पंचगन जयप्रकाश साहू,राहुल साहू,अंकिता साहू, रेणुका सपहा, रानी कौशिक,भुनेश्वरी साहू,देवेंद्र साहू एवं मुकेश निर्मलकर को बधाई प्रेषित कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारा “सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास” को धरातल में मूर्त रूप प्रदान करना हम सबका कर्तव्य है। केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार का सुशासन गांव ,गरीब ,किसान, जवान एवं मातृशक्तियों की उत्थान की दिशा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। तीसरी इंजन की गाँव की सरकार बनाकर विकास के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे। शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु क्रियान्वित करना है।

इस अवसर पर हरिशंकर साहू निवर्तमान सरपंच एवं महामंत्री पाटन मंडल, सुलेंन साहू पूर्व सरपंच, पुष्पा मनिकपुरी पूर्व सरपंच, अजीता साहू निवर्तमान उपसरपंच,दुलेश्वरी साहू, दामिनी रिंकी साहू, ठाकुर राम वर्मा पूर्व उपसरपंच, भगवती प्रसाद बनपेला सेवानिवृत्त शिक्षक, नंदकुमार साहू, भुवन बनपेला सेवानिवृृत शिक्षक, रामकृष्ण निर्मलकर,लक्ष्मण लाल साहू, शीतल साहू,आनंद धुरंधर, विश्राम साहू , बुधारू साहू, कोमल वैष्णव, किशन साहू, ईश्वरकमल साहू, नोहर साहू, देवेंद्र साहू,रूपेंद्र सपहा, तनमय धुरंधर,सोनू रूपेंद्र साहू,खेमचंद साहू, पिंटू हुमेन्द्र साहू सहित ग्रामीणजनो की उपस्थिति रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *