जनपद क्षेत्र क्रमांक 16 से जनपद सदस्य बनी गोदावरी लेखराम साहू,,,तो धुरसा सरपंच बनी होमेश्वरी थानेश्वर साहू
खबर हेमंत तिवारी
फिंगेश्वर /पंचायत चुनाव का तीसरा चरण समाप्त हो चुका है ऐसे में सभी जगह के नतीजे आ चुका है जिसमें जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 में गोदावरी लेखराम धुरसा वाले ने शानदार जीत के साथ विजय हासिल की तो वही ग्राम पंचायत धुरसा के नवनिर्वाचित महिला सरपंच होमेश्वरी थनेश्वर साहू ने भी रिकॉर्ड मत से जीत हासिल की इस प्रकार जनपद पंचायत फिंगेश्वर के क्षेत्र क्रमांक 16 में तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें से दो प्रत्याशी की करारी हार हुई है बताते हैं कि उनके प्रचार में बड़े-बड़े हस्तियों ने चुनावी प्रचार किया था पर किसी की प्रचार काम नहीं आया और क्षेत्र के मतदाताओं ने 55 मतों से गोदावरी को जीत दिलाई इसी के साथ ग्राम पंचायत धुरसा में महिला प्रत्याशी होने की वजह से बहुत सारे प्रत्याशियों ने अपने किस्मत आजमाय थे ।

पर होमेश्वरी के सामने सब फीके रहे होमेश्वरी ने 210 रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। जानकार बताते हैं कि इस बार होमेश्वरी के पक्ष में एक तरफा मतदान होने का रुझान पहले से ही मिल गया था और चुनाव के दिन वह रुझान क्लियर हो गया इस प्रकार 210 मतों से जीत दर्ज कर एक तरफा चुनाव जीती है

इस प्रकार गांव की दोनों साहू परिवार की बहुओं ने गांव और परिवार का मान बढ़ाया है।जिस पर दोनों नव निर्वाचित प्रत्याशियों ने मतदाताओं सहित अपने बड़े बुजुर्गों और परिवार के आशीर्वाद से जीत हासिल करने की बात कही है।और आम जनता का आभार माना और धन्यवाद ज्ञापित किया है।
