शोक समाचार: शंकर लाल यादव का निधन


भिलाई। आजाद मार्केट मैत्री नगर रिसाली निवासी भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य शंकर लाल यादव का रविवार को निधन हो गया। वे छग ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर के संरक्षक थे। वे भाजपा युवा नेता राजेंद्र यादव के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रिसाली स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के अध्यक्ष गुलेंद्र यादव, भिलाई नगर यादव समाज अध्यक्ष नरेंद्र यदु , पत्रकार बलराम यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, सामाजिक जन, आजाद मार्केट के व्यापारी संगठन सहित परिजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *