टिकेंद्र वर्मा@पाटन। नगर के निजी स्कूल ए के गोयल पब्लिक स्कूल पाटन के द्वारा आज बच्चों को परीक्षा से वंचित करने की खबरे सामने आई हैं।परीक्षा से वंचित कर स्कूल प्रबंधक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने मे लगे हैं और अधिकारी ऐसे निजी स्कूलों पर किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
शनिवार को इस स्कूल मे परीक्षा प्रारम्भ हुवा जिसमे जिन बच्चों के पालको ने फीस जमा नहीं किया था उन पालको के बच्चों को परीक्षा मे बैठने की अनुमति नहीं दी गई। पालक स्कूल की इस रवैये से काफी परेशान हैं अपने बच्चों की पढ़ाई व भविष्य को लेकर चिंतित हो रहे हैं। पालको का कहना हैं फीस आर्थिक परेशानी के कारण समय पर जमा नहीं कर पाये हैं कुछ दिनों के बाद जमा करने की बात कहने के बाद भी बच्चों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। स्कूल प्रबंधक के द्वारा पालको को धमकी पूर्वक नोटिस जारी किया गया हैं की जिन्होंने स्कूल पीस और परिवहन शुल्क का भुगतान अभी तक नहीं किया हैं उन्हें वार्षिक परीक्षा मे शामिल होने की अनुमति नहीं हैं।परीक्षा के दौरान बस मे भी आने की अनुमति नहीं हैं। इस प्रकार की धमकी पूर्वक निर्देश देकर बच्चों के भविष्य के साथ निजी स्कूल प्रबंधक के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा हैं. इस सम्बन्ध मे स्कूल प्रबंधक से जानकारी लेने की कोशिश किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया.
बच्चे परीक्षा के लिए तैयार थे, वाहन वाले ने ले जाने से किया मना —
सुबह पालक अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजनें के लिए सुबह उठाकर तैयार किये बच्चे मे आज परीक्षा होने की पूरी तैयारी कर यूनिफार्म पहनकर वाहन की इंतजार मे घर के बाहर खड़े थे, वाहन घर के पास पहुंचे और जिन बच्चों का फीस जमा नहीं हुवा हैं उन बच्चों को वाहन मे बैठने ले जाने के लिए मना कर दिया।तब पालको की चिंतित हो गये. स्कूल मे फोन लगाने की कोशिश किये लेकिन जवाब नहीं आने से पालक परेशान हो गये।
वर्षण…..
इस मामले मे जिला शिक्षा से बात किया गया तो उन्होंने कहाँ की पालको की शिकायत भेजिए दिखवाते हैं।
अरविंद मिश्रा डीईओ दुर्ग
डिर्पाटमेंटल जांच की जाएगी, जाँच मे अगर दोषी पाया जाता हैं तो अवश्य कार्रवाई किया जायेगा। सोमवार को इसकी जाँच किया जायेगा। प्रदीप महिलांगे, बीईओ पाटन
