भनसूली(के) में पहले दिन ₹4180 की गोबर खरीदी गई

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनसुली (के) में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी प्रारंभ किया गया। पहले दिन 20 किसानों से 2090 किलो गोबर जिसकी कीमत 4180 रुपये की होगी।ग्रामीणों ने गोबर खरीदी शुरू करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गोबर खरीदी शुरू होने से अब लावारिश मवेशियों के कारण फसल को होने वाले नुकसान से बचत होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही जैविक खाद मिलने से जमीन की उर्वरता भी बनी रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के दिन से ही किसानों की हित मे लगातार काम किया जा रहा है। मौके पर अशोक साहू जिला पंचायत दुर्ग, सरपंच तुलसी डहरिया,उपसरपंच कमलेश साहू, सचिव दीनबंधु यादव, रोजगार सहायक , चेतन ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य गैंद लाल डहरिया ,पूर्व उपसरपंच कमल नारायण साहू, पदमभूषण साहू ,भीम यादव,ओम कुमारी साहू गौठान समिति के अध्यक्ष यसवंत साहू अदि उपास्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *