शराब दुकान बंद करवाने गए भाजपाइयों को शनिदेव मंदिर के पास रोका गया,मुख्यमंत्री के नाम SdM को सौपा ज्ञापन

पाटन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर पाटन मंडल द्वारा जामगांव (एम) स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को बंद करवाने आज धरना प्रदर्शन कर सेकड़ो भाजपाई रैली की शक्ल में निकले थे। लेकिन उन्हें पुलिस के द्वारा शराब भट्टी के सामने स्थित शनि मंदिर के पास ही रोक लिया गया। भाजपाई  वही पर ही शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शराब दुकान को बंद कराने की मांग करते रहे। भाजपाई शनिदेव मंदिर के पास नारे बाजी करते रहे। लगभग आधा घंटे बाद एसडीएम पाटन विनय पोयाम मौके पर पहुंचे और जिसके बाद भाजपाइयों द्वारा जामगांव(एम) शराब दुकान को बंद करवाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। मौके पर एसडीओपी आकाश राव गिरपुंजे, तहसीलदार अनुुुभव शर्मा, पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी, अमलेस्वर थाना प्रभारी, विजय ठाक़ुर सहित पुलिस बल मौजूद थे।

(SDM पाटन विनय पोयाम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए)

धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य मोनू साहु, मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ,खेमलाल साहू, बसन्त चन्द्राकर,रवि सिंगौर,योगेश भाले,कैलाश यादव ,जनपद सदस्य बबलू मारकण्डेय ,फेरहा राम धीवर,नोहर पाल,कुणाल शर्मा,सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *