अचानकपुर में मतदान दल की गलती की वजह से अपने वार्ड पंच को नहीं कर पाए मतदान

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत अचानकपुर में वार्ड पंच के मतदान में मतदान दल की गलती के कारण एक मतदाता अपने वार्ड पंच को मतदान नहीं कर पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03 की एक महिला मतदाता को उनके वार्ड की मतदान पर्ची की जगह वार्ड क्रमांक 02 की मतदान पर्ची दे दिया गया। दोनों वार्डों में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एक ही जैसे चुनाव चिन्ह होने के कारण उन्हें समझ नहीं आया। मतदान करते समय प्रत्याशी का नाम देखने के बाद पता चला कि उन्होंने वार्ड क्रमांक 03 की जगह वार्ड क्रमांक 02 के पंच को अपना मत दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *