
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के 108 ग्राम पंचायत में 20 फरवरी को पंच,सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत के लिए मतदान होना हैं। प्रत्याशियों द्वारा अपने पक्ष में मतदान के लिए शाम,दाम, दंड भेद हर तरह की हथकंडे अपना रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फेकारी में पंचायत चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए तांत्रिक क्रिया करवाए जाने की मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर गांव की माहौल गर्म है।
