खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका/जनपद पंचायत छूरा के क्षेत्र क्रमांक 04 में ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के स्थानीय निवासी युवराज साहू द्वारा मंगलवार को अपने क्षेत्र में युवाओं के साथ मिलकर सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाल कर ग्राम पंचायत कुरूद ,गाड़ाघाट सांकरा और कुम्हरमरा में जन संपर्क किया जिससे इस चुनावी माहौल में देखने वाले मतदाताओं के भीड़ लग गई । ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के इकलौते स्थानीय प्रत्याशी होने की वजह से ग्रामीणों का और मतदाताओं का भारी जन समर्थन मिल रहा है।

बता दे की युवा प्रत्याशी युवराज साहू दूसरी बार किस्मत आजमाने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार खुद के गांव सहित क्षेत्र क्रमांक 04 में सहानुभूति वोट की लहर मिलते दिख रहा है । तेज तर्रार व्यवहार कुशल युवा प्रत्याशी होने की वजह से मतदाता आशीर्वाद तो दे ही रहे साथ ही अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं। जिससे क्षेत्र की मतदाता संपर्क में आ रहे हैं।वही ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के मतदाताओं की एक जुटता होने से कोई यहां सेंध मारने में सफल नहीं हो रहा है। अपने गांव की प्रत्याशी को जिताने और गांव की सम्मान का सवाल होने की वजह से इस बार यहां के मतदाता एकजुट दिखाई दे रहे हैं और इसका भरपूर लाभ इस युवा इकलौते प्रत्याशी को मिलता दिख रहा है।

साथ ही मूल रूप से स्थानीय प्रत्याशी होने का भी भरपूर लाभ मिलता दिख रहा हैं।भले ही अन्य प्रत्याशी कितना भी प्रलोभन दे दे पर इस बार ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के मतदाता एक जुटता का परिचय दे रहे हैं।
