असोगा के खेत मे लगी आग, करीब 20 एकड़ की फसल व पैरा जलकर हुवा खाक

  • पुलिस व गांव के युवाओं के जोश से आग मे पाया गया काबू

टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। ग्राम असोगा मे रविवार को दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खेत मे आग लगा दिया गया। आग तेजी से खेतो मे फैलने लगी जो की करीब 20 एकड़ को अपने चपेट मे ले लिया. इस आग से खेतो मे रखे पैरा सहित तिवरा, सरसों, अरहर व अन्य फसल जलकर खाक हो गया। इससे कई किसानों को काफी नुकसान हुवा हैं कुछ किसानों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।शाम होते ही आग अपना भयंकर रूप मे दिखाई देने लगा और गांव की ओर बढ़ने लगी । आग की लपटे गांव की ओर बढ़ते देख गांव के लोगो की परेशानी बढ़ने लगी थी। लेकिन पुलिस व गांव के कुछ युवाओं की सूझबूझ ने आग को गांव तक पहुँचने से बचाया।शाम करीब 7:30 बजे सुचना मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के युवाओं के साथ मिलकर आग को काबू मे किया। उप निरक्षक धनेश्वर साहू, प्रधान आरक्षक सनत सिन्हा, आरक्षक अखिलेश शर्मा, ग्रामीण टोमन साहू,गिरधारी यादव, कुंदन जोशी, सुखराम जांगड़े सहित ग्रामीण पहुँच कर अंधेरे मे खेतो मे झाड़ियों के सहारे आग को बुझाया घंटो कड़ी मेहनत व उप निरक्षक धनेश्वर साहू की सूझबूझ से आग को गांव तक पहुँचने से बचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *