गोधन न्याय योजना एक अतुलनीय योजना है-मोनेश बंछोर

दुर्ग।प्रदेश कांग्रेस (ओबीसी सेल) के पूर्व प्रदेश महासचिव मोनेश बंछोर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोधन न्याय योजना लागू करने पर धन्यवाद देते हुए ऐतिहासिक निर्णय बताया है। जिसने गोबर को गोधन बना दिया है।जिसकी प्रशंसा सर्व समाज,आरएसएस,किसान संगठनों ,गौ सेवा से जुड़ी संस्थाओं सहित सर्वहारा वर्ग ने की है!देश भर के अर्थशास्त्री इस योजना पर विशेष नज़र रखे हुए है!यह विश्व की पहली योजना है जिसमे गोबर 2रु प्रति किलो खरीद कर उससे उपयोगी वस्तुयों का निर्माण कर रोज़गार एवं व्यापार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
मोनेश बंछोर ने कहा की देश में पहली बार गाय पर राजनीति करने की जगह गाय पर जननीति बनाई गई है जो रोजगार एवं आर्थिक संबलता का सृजन करेगी!जिसके माध्यम से गौ पलकों, चरवाहों,महिला स्व सहायता समूहों को मासिक आय, किसानों को उन्नत वर्मी कंपोस्ट तथा पैरे का सही उपयोग हो सकेगा। प्रथम चरण मे यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के 2408 तथा शहरी क्षेत्रों के 377 गोठानों में लागू हो रही है और भविष्य में इसे सभी 11,630 ग्राम पंचायतों तथा 20,000 गाँव मे गोठान बनाकर लागू करने की संकल्पित योजना है। यह योजना निश्चित तौर पर आर्थिक सुदृढ़ीकरण का आधार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *