जामगांव(M) की शराब दुकान बंद करवाने भाजपाई कल दुकान के सामने देंगे धरना

पाटन। भाजपा उत्तर पाटन मंडल द्वारा 24 जुलाई को जामगांव(एम) के शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन कर दुकान बंद करने की मांग करेंगे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

भाजपा उत्तरपाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू का कहना है कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिये पुरे छतीसगढ़ में लॉकडाउन किया गया है। गुरुवार को जामगांव सहित आसपास के गावों में भी शासन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों को बंद करवाया गया। लेकिन जामगांव(एम ) स्थित देशी एवं विदेशी शराब दुकान को खुला रखा गया है। दुर्ग ,रायपुर,भिलाई,पाटन सहित कई जगहों की शराब दुकानें बंद है। जिसके कारण यहां पर आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग इक्कट्ठा हो रहे है। जिससे स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के फैलने की पुरी आशंका है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कल दिनाँक 24 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शराब दुकान स्थल पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

भाजपाइयों ने कलेक्टर के नाम नायाब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

24 जुलाई को शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन की सूचना देने आज कलेक्टर दुर्ग के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया । मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, फेरहा राम धीवर,कैलाश यादव, विनोद अग्रवाल,दिलीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *