जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 में भुनेश्वरी को मिल रहा है भारी जन समर्थन

खबर हेमंत तिवारी


फिंगेश्वर/ जिला पंचायत गरियाबंद के क्षेत्र क्रमांक 01में किसी दमदार प्रत्याशी को एक बार मौका मिलता है। यहां के सुलझे हुए मतदाता इस बात को भली भांति जानते है।इस वजह से यहां दोबारा एक प्रत्याशी को मौका नहीं दिया जाता है।इसी के तहत क्षेत्र क्रमांक 01 के मतदाताओ ने नए प्रत्याशी का खुल कर समर्थन कर रहे है।जिसमें पढ़े-लिखे योग्य प्रत्याशी भुनेश्वरी बंजारे को दो पत्ती छाप पर भारी जन समर्थन मिलता दिख रहा है।

आज के दौरा में।रोबा ,पोलकरा, सिरीकला,बरभाठा, बासिन और आसपास के गांव में इनके धुआंधार प्रचार से विरोधियों के कान खड़े हो गए हैं। और निर्दलीक प्रत्याशी की प्रचार प्रसार देखकर घबरा गए हैं । लगातार सोशल मीडिया में भी प्रचार हो रहा है।और यही वजह है कि क्षेत्र क्रमांक 01के जिताऊ प्रत्याशी भुनेश्वरी बंजारे अपने समर्थकों के साथ मिलकर देर रात तक जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिलकर उनके समस्या और समाधान कैसे होगा इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सहित अध्यक्ष की दौड़ में आगे बढ़ रही है ।मतदाताओं की माने तो यह योग्य प्रत्याशी अपने सरपंच कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्य कराए है।इसी प्रकार जितने के बाद क्षेत्र के विकास करेंगे।उनके सरपंच कार्यकाल की तारीफ को हम सुन चुके है। इसको लेकर हम आश्वस्त हैं।दो पत्ती छाप पर मुहर लगाकर भरपूर समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *