चुनावी असर: शाम ढलते ही गांव गांव में छलक रही है जाम

पाटन।।छत्तीसगढ़ में  पंचायत चुनावों का दौर चल रहा है। पाटन जनपद के 108 ग्राम पंचायत में पंच ,सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव मैदान में अपने किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सुबह होते ही लोगों से जनसंपर्क शुरू हो जाता है। पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में रंगा हुआ है। गली मोहल्ला प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर से पट गया है। गली मोहल्लों में चुनावी गीत भी प्रचार का माध्यम है। 

गांवों में शाम ढलते ही जश्न का माहौल भी दिखने लगता है। शहरों में रह रहे लोग को मतदान करवाने उनके आने-जाने के खर्च का इंतजाम करने की बात भी उम्मीदवार  कर रहे हैं। उम्मीदवार गांव गांव में शाम ढलते ही गांव का पूरा माहौल बदल जा रहा है। जमकर शराब और चिकन-मटन की पार्टी मोहल्लों में हो रही है। शाम होते ही इसी के साथ चुनावी रणनीति भी तैयार कर रहे है। 

दुर्ग जिला में पंचायत चुनावों के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान पाटन ब्लॉक का 20 फरवरी को एवं तीसरे चरण में धमधा ब्लॉक में 23 फरवरी को मतदान होगा।  गांवों में ‘पहले खाओ-पिओ, फिर वोट दो’ का माहौल बन गया है। उम्मीदवार वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

‘गांवों में ‘सूर्य अस्त, जनता मस्त’ का नजारा देखने मिल रहा है। सामूहिक भोज का दौर भी चल रहा है। नकद रुपए भी बांटे जा रहे हैं। उम्मीदवार साड़ी व कपड़े तक बांटने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील कई प्रत्याशियों के द्वारा की जा रही है। लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो लोग कहने से नहीं चूक रहे है कि नेता बनने के पहले तो बहुत वायदे करते है लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद उनकी  पूछ परख कम हो जाती है इसलिए कई लोग ऐसा मौका पांच साल में एक बार ही मिलता है सोचकर प्रत्याशियों की जेब खाली करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *