शासकीय नवीन रिसाली रिसाली दुर्ग (छ.ग.) में संस्था के प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में “तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्था” हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के संयोजक श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर ने तंबाखू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया । छ. ग. राज्य में 15 साल के ऊपर 39.1% वयस्क तंबाखू का उपयोग करते है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है । जिसके कारण छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 32000 मौतें होती है ।

तंबाखू मुक्त शैक्षणिक परिसर के तहत ट्रेनिंग, ट्रैकिंग तथा मॉनिटरिंग और फॉलो- अप बहुत आवश्यक है जिससे कि विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले विभिन्न बीमारियों से अवगत कराया जा सके । जागरूकता अभियान से तंबाकू के सेवन से होने वाले अनेक बीमारियों तथा लंबे समय में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान किया गया । यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में यह संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , कर्मचारी तथा यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
