जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में जनपद स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का गाड़ाडीह में हुआ आयोजन


सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जिला पंचायत और जनपद पंचायत के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया
पाटन। ग्राम गाड़ाडीह में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के प्रत्याशी श्रीमती कुंती सुरेश साहू और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के प्रत्याशी श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी का चुनाव प्रचार में तेजी लाने और जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी ने देश में नरेंद्र मोदी को जिताया,प्रदेश में विष्णुदेव साय को जिताया अब गांव में भी भाजपा की सरकार बनाकर कड़ी दर कड़ी पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की शासन हो और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंच सके इसके लिए आप सभी को बिना किसी भेदभाव के अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल और मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पारखत साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पोसुराम निर्मलकर,शरद बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष,पोषण वर्मा, कृष्णा साहू, डॉ.सुरेश साहू, संजय चंद्राकर,बुद्धदेव चंद्राकर,अनूप चंद्राकर,आनंद चंदन,परमेश्वर यादव,मनहरण साहू,विनय चंद्राकर, डोमन साहू,मनोज साहू,भोजराम साहू, टोपेंद्र वर्मा,सियाराम चंद्राकर,युगल ठाकुर, डोमेश साहू,दिलेश्वरी साहू,पीतांबर साहू,यशवंत ठाकुर,जानू कामडे,मोहन यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *