मतदाताओं से रजनीसतीश चौरे को मिल रहा अपार जन समर्थन

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका (छुरा)/ जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 में दो पत्ती छाप चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद रजनी सतीश चौरे के प्रचार में भारी ज़ोर शोर से गांव गांव में चुनावी माहौल तैयार हो गया है।ऐसे में शुरू से ही अपने स्वच्छ छवि पढ़ी लिखी कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी को जनता के बीच आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। जिस वजह से रजनीसतीश चौरे सुबह से रात तक मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन हासिल कर रही है। ऐसे में पांडुका छुरा अंचल सहित क्षेत्र क्रमांक 05 में मतदाता जुड़ रहे हैं जिसको देखकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल बन गया है।

वर्तमान में जनपद पंचायत छूरा के पूर्व वन सभापति रजनी सतीश चौरे द्वारा अपने बीते 5 साल के कार्यकाल में अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम पोंड ,बोडरा बांधा, आसरा, मोहतरा घटकर्रा ,नांगझर डीही पारा में विभिन्न कार्य कराए है।जिसमें मुख्य रूप से सीसी रोड़,पेयजल, पचरी निर्माण ,वाटर फिल्टर प्रदान ,सड़क पुल पुलिया नाली,निर्माण, सांस्कृतिक क्रियाकलाप ,स्वच्छता, पर्याप्त अधो संरचना जैसे करोड़ो के विभिन्न विकास कार्य कराए है।और आज उसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें गांव गांव भारी जन समर्थन मिल रहा है।

जिससे उनका जिला पंचायत सदस्य में निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। रजनी सतीश चौरे ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद पूरे क्षेत्र में यही विकास की गति रहेगी और और मूलभूत सुविधाओं की ओर हमेशा की तरह मेरा फोकस रहेगा गांव-गांव में मतदाताओं के बीच जिस तरह मुझे मतदाताओं का प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है उससे मैं काफी उत्साहित हूं और एक बार फिर मुझे आम जनता द्वारा सेवा का मौका मिलता दिख रहा है मेरे साथ लोग ऐसे ही जुड़ रहे हैं।जैसे मेरे घर के सदस्य हो और लोग अपनी समस्याएं बता रहे हैं। जिस पर मैं जीत कर आऊंगी तो उनकी समस्या का निदान करने के लिए वचन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *