निर्दलीय प्रत्याशी की निकली विशाल रैली राष्ट्रीय पार्टियों की बढ़ाई धड़कन

पाटन,,नगर पंचायत चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टी के अलावा एक निर्दलीय प्रत्यासी  भी अपना किस्मत आजमा  रहे है भाजपा से निलंबित होने के बाद भी  हरिलाल देवांगन के जोश में कमी नहीं आई है शोरगुल के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन सबेरे 11 बजे निर्दलीय प्रत्यासी की रैली निकली जो अखरा,पुराना बाजार, खोरपा,अटारी,बेलाहिपार, कंडरा पारा इंदिरा नगर  के अलावा नगर के अन्य स्थानों के भ्रमण किया लोगो ने होरीलाल देवांगन का गलियों में स्वागत किया रैली के शुरू में घुमाल बज रहा था उसके प्रत्याशी होरीलाल देवांगन अपने खास समर्थकों के साथ थे उसके बाद कार्यकर्ताओं का  हुजूम चल रहा था रैली में महिला पुरुष युवा जोश के साथ नारे लगा रहे थे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त होरी लाल देवांगन ने कहा कि पाटन की जनता को अपने के बीच का आदमी चाहिए जो मैं हूँ हमेशा से समाज एवं राजनीति के माध्यम से जन सेवा करते हुए आया  हूँ प्रारंभ से मै जनता के बीच रहा हु   श्री देवांगन ने कहा कि दो दशक से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यों में भागदारी रहा हूं कई पद में रहकर कार्य किया है पर कुछ लोगों के इशारे पर मेरे टिकट के हक को छीना गया है मुझे पहले पूरी तरह आश्वस्त करने के बाद अंत में मुझे टिकिट से वंचित कर दिया गया जो मेरे लिए पीड़ा दायक रहा है  जन मानस के आदेश पर मै चुनाव लड़ रहा हु जनता ही मुझे चुनाव जिताएगी

Oplus_131072

रोड शो में मुख्य रूप से राजा शर्मा, कुणाल शर्मा,वागेश  वाशाशंकर, जे पी देवांगन,राधे श्याम यादव, व्यास नारायण देवांगन,संतोष वर्मा,सरजू राम मरकाम,लक्ष्मण निर्मलकर,लक्ष्मी निर्मलकर,अनिकेत मिश्रा, नितेश तिवारी, ,अविनाश शर्मा,राहुल राघव,नितेश सोनी, डॉली वर्मा,के।अलावा अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *