पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के चुनाव को लेकर भाजपा दरबार मोखली मंडल की बैठक शुक्रवार को दरबार मोखली में हुई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,भाजपा नेता शरद बघेल, पोसुराम निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, मध्य पाटन् पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत प्रत्याशी शैलेंद्री ठाकुर,जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 प्रत्याशी कुंती सुरेश साहू,पारखत साहू,सुनीता साहू, दुर्गा वर्मा, नीलमणि साहू, जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 प्रत्याशी भास्कर वर्मा,डॉ सुरेश साहू,एम पी वर्मा,देवेंद्र साहू,समीर बंछोर,नंदकुमार बंछोर सहित अन्य मौजूद रहें।

