पाटन। जिला पंचायत दुर्ग क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने चुनाव आबंटन होते ही सघन जनसंपर्क शुरू की। श्रीमती चंद्राकर शुक्रवार को ग्राम आमापेंड्री में घर घर जाकर मतदाताओं से चुनाव चिन्ह दो पत्ती में मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील किए। इस दौरान उन्होंने गांव के प्रमुख मंदिरों में जाकर देवी देवताओं से आशीर्वाद ली।
भाजपा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नीलम राजेश चंद्राकर की सघन जनसंपर्क शुरू
