-विक्रम शाह ठाकुर की रिपोर्ट
कुम्हारी । नगर पालिका परिषद चुनाव के मतदान तिथि के करीब आने से उम्मीदवारों ने अपना जनसम्पर्क अभियान और तेज कर दिया है। नगर की गलियां पार्टी झंडे और बैनर से पटे पड़े हैं वहीं लाउडस्पीकर हर वार्डों में जाकर प्रचार-प्रसार के गीत गा रहे है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली निकालकर पार्टी के नारों के साथ उम्मीदवारों के जीत के लिए समर्थन मांग रहे है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पद की कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती रामप्यारी थनेश पटेल अपने दलबल के साथ सभी वार्डों में जाकर घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से कर रही है। रामप्यारी पटेल अपना चुनावी एजेंडा वार्डवासियों के समक्ष रख रही है। नगर में विकास के मॉडल, मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, रोजगार संबंधित तमाम वादे जनता से कर रही है। साथ ही यह भी बता रही है कि उनका परिवार पिछले 20- 25 वर्षों से लगातार नगर की सेवा में समर्पित है उनके दिवंगत ससुर उदय पटेल का पूरा जीवन राजनैतिक गतिविधियों में गुजरा वे पार्षद रहे हमेशा नगर के विकास एवं नगर में एकजुटता के बाते किया करते थे यही नही उनके पति थनेश पटेल भी लगातार 3 बार के पार्षद रह चुके है उन्हें नगर का विकास एवं एक विकसित शहर निर्माण का बेहतर अनुभव है। उन्होंने अपील किया कि नगर में अध्यक्ष पद के साथ 24 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों के हाथों को मजबूत करें ताकि हम सभी नगर में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बना सकें। हमने नगर में पिछले 10 वर्षों में गड़बों नवा कुम्हारी के सपने को साकार किया है और भी बहुत सी योजनाओं पर काम करना अभी बाकी है इसलिए नगर में पुनः कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनावे। बता दे कि गुरुवार को श्रीमती रामप्यारी पटेल ने वार्ड क्रमांक 17 व 19 के बाद 21, 18, 16 में भी सघन जनसंपर्क किया और लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान पालिका चुनाव संयोजक कौशल चंद्राकर वार्ड प्रभारी सुजीत बघेल, गिरजाशंकर बंछोर, कमलेश चंद्राकर, वेंकट रमन्ना, अभिषेक शर्मा, के अलावा पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय, पूर्व पार्षद थनेश पटेल, प्रमोद चंद्राकर, राकेश कुर्रे, रोहित कुर्रे, रामेश्वर सोनकर, शांति बाई टंडन, के रवि कुमार, रामकुमार चक्रधारी, मोहित पटेल, लुकेश यादव, विनय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड चुनाव पर्यक्षक शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की।
