टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। एक सरकारी भवन में आग लगने से भवन जल कर पूरी तरह खाक हो गया जिसमें रहने वाले तीन मजदूरों की जान बाल बाल बच गई । दरअसल रेगाकठेरा एनीकट में काम करने के लिए आये हुए मजदूर सरकारी भवन रहते थे सोमवार की शाम करीब 6.30 कामकाज करने के बाद चाय बनाने के लिए चूल्हे का उपयोग कर रहे थे। तभी चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने अपना विकराल रूप ले लिया आस पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें आसमान को छूने लगी ।
मिली जानकारी के अनुसार एनीकट में काम करने के लिए तीन से चार मजदूर एक सरकारी भवन में रहते थे आज ही वाहनो के उपयोग के लिये तकरीबन 800 लीटर डीजल भवन में रखा गया था । आग चूल्हे से होकर जैसे ही भवन में अंदर फैली , डीजल के संपर्क में आते ही आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।मोटरसायकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।भवन के अंदर से जब धमाके की आवाज आयी तो आस पास के लोगो मे काफी दहशत का माहौल बन गया है ।महिलाएं डर के कारण अपने घर के अंदर दरवाजे बिजली को बंद करके दूसरी तरफ़ भागने लगी । घर मे रहने वाले छोटे छोटे बच्चे रोने लगे । भीषण आग से 3 बार धमाके की आवाज आयी आने जाने वाले लोगो मे भी डर का मौहाल था देखते देखते लोगो की काफी भीड़ एकत्र हो गई ।
सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुँची ।खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर आ गई थी जिससे आग पर काबू पा लिया गया था।
