बीएमओ डॉ कठौतिया ने सेक्टर सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लिया

पाटन। खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुनेश्वर कठौतिया ने आज सेक्टर सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली और कैंसर डे के पूर्व संध्या पर बताया कि समय पूर्व कैंसर का पहचान करने से समुचित इलाज संभव है इसलिए कैंसर के कारकों के प्रति जन जागरूकता समाज में जनचेतना जागृत करने हेल्थ एंड वेलेंस सेंटर में महिलाओं को गर्भाशय का कैंसर,स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान चलाकर कर प्राइमरी स्टेज़ पर पहचान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओर जिला अस्पतालों के लिए रिफरल करें ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उन मरीजों की जांच कर सही समय पर निदान उपचार हो सके। प्रभारी बी ई ईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 सैय्यद असलम ने बताया कि लोगों को रैली, रंगोली चित्रकारी के माध्यम से तंबाकू एंव तंबाकू उत्पादक पदार्थ के सेवन से होने वाले नुकसानों से जागृत करना चाहिए। कार्यक्रम में बी ई ईटीओ पाटन श्रीमती चंद्रकांता साहू,बी पी एम श्रीमती पूनम साहू, बीईटिओ सुपरवाइजर सैय्यद असलम, सेक्टर सुपरवाइजर आर के बंजारे,के के वर्मा, राधेश्याम शांडिल्य, श्रीमती मधु देवांगन, श्रीमती चित्रलेखा देवांगन,श्रीमती ए देश लहरें ,एल पी वर्मा, उत्तम मधुकर, प्रेमराज कुमारी, मधुलता लाल, संजय मिश्रा,जे आर मार्कंडेय, देवकी सिंहा, सुमित्रा बोकासे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *