त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :- कार्यकर्ता पंचायतो के चुनाव में सक्रिय होकर कार्य करें : कुंवरसिंह

देवरीबंगला / त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की बैठक मार्रीबंगाल में आयोजित की गई। बैठक में विधायक कुंवर सिंह निषाद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर एवं गुलशन चंद्राकर उपस्थित थे। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय होकर कार्य करें। कार्यकर्ता मतदाताओं के पास पहुंचकर कांग्रेस की रीति एवं नीति का प्रचार करें। जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्यों के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। भाजपा झूठ का सहारा लेकर मतदाताओं को भ्रमित कर सकती है। कार्यकर्ता सजग होकर झूठ का पर्दाफाश करें। कार्यकर्ता बैठक को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गुलशन चंद्राकर, प्रतिमा कोमियां, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जीवन कश्यप, महामंत्री संजीव चौधरी ने भी संबोधित किया। बैठक में सागर साहू, जनपद के प्रत्याशी दुर्गा ठाकुर, ललित हिरवानी, टीकमबाई निषाद, मनटोरा बाई सोनकर, भूपेश नायक, नूतन ठाकुर, बिसाहिनबाई, नंदकुमार ठाकुर, डोमेश्वरी नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *