पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा के तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 27 /1/2025 से 31 /1/2025 तक ग्राम सोरम के प्राथमिक शाला प्रांगण में किया गया।

इस योग शिविर में स्कूल के बच्चों सहित ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया योग प्रशिक्षक शिविर का प्रारंभ 27 1 2025 में भगवान धन्वंतरि जी के पूजा अर्चना से हुआ योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन चना गुड़ एवं आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा द्वारा बहुत ही सरल तरीके से योगाभ्यास कराया गया

इस शिविर में डॉक्टर सुकांत कुमार भूमियाआयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा ने योग के संबंध में जानकारी प्रदान की इस शिविर में श्री रितु केतु साहू फार्मासिस्ट श्री दीपक यादव औषधालय सेवक एवं सावित्री वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया इस शिविर में कुल 291 हितग्राहियों ने लाभ लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *