पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत धौराभांठा के युवा सरपंच प्रत्याशी विनय चंद्राकर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके चुनावी मैदान में उतरने से मतदाताओं में उत्साह है। ग्राम पंचायत धौराभांठा निवासी विनय चंद्राकर राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने सेवा सहकारी समिति सेलूद में संचालक मंडल सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर किसानों को अपनी सेवाएं दिया था। भाजपा मध्य पाटन मंडल के महामंत्री के रूप में क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान किया। अब ग्राम पंचायत चुनाव में उतरकर गांव के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

