खबर हेमंत तिवारी
हजारों समर्थको के साथ आज भरी नामांकन
गरियाबंद/ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी रजनी सतीश चौरे ने हजारों समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके चुनावी मैदान में उतरने से इस क्षेत्र में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।ग्राम पंचायत पोंड निवासी रजनी सतीश चौरे राजनीति और समाजसेवा में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। पिछली पंचवर्षीय अवधि में उन्होंने जनपद पंचायत छुरा में वन सभापति के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। अब जिला पंचायत चुनाव में उतरकर क्षेत्र के विकास के लिए नई दिशा देने का संकल्प लिया है। जिसमें पाण्डुका में कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना साथ ही अपने क्षेत्र की विकास कार्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी गांव गांव में स्वच्छ पेयजल ,सी सी सड़क ,सहित मूलभूत सुविधाओं की ओर प्रमुख फोकस रहेगा।नामांकन भरते समय उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे, जिनकी भारी भीड़ से माहौल उत्साहपूर्ण और चुनावी जोश से भरा नजर आया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी से इस चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। और चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष की दावेदारी स्पष्ट रूप से होगी। जैसे क्षेत्र के विकास में बल मिलेगा और गांव-गांव में विभिन्न विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी
